इस्राईली समाचार पत्र जेरुश्लम पोस्ट ने लिखा है कि मध्य पूर्व संचार अध्ययन केन्द्र, एमईएमआरआई ने अपने एक अध्ययन में बताया है कि अरब जगत के मीडिया में बहुत सी रिपोर्टों में बताया गया है कि अमरीका और इस्राईल ने चीन के खिलाफ मनोवैज्ञानिक और आर्थिक युद्ध के लिए और इस देश के विकास को रोकने के लिए कोरोना वायरस बनाया और फिर उसे फैला दिया।
सऊदी अरब के समाचार पत्र अलवतन ने अपनी एक रिपोर्ट इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया था कि अमरीका और इस्राईल में कोरोना वायरस के एक मामले की भी रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि इस रिपोर्ट के बाद अमरीका में कोरोना वायरस के 12 मामले और एक मौत की रिपोर्ट सामने आयी थी।
सऊदी समाचार पत्र अलवतन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कोरोना वायरस का कल चीन में पता चलता है परसों व मिस्र पहुंच जाता है लेकिन अभी तक अमरीका या इस्राईल तक वह नहीं पहुंचा है। अलवतन ने लिखा है कि अमरीका और इस्राईल ने गत कई वर्षों के दौरान दुनिया में अन्य कई वायरस फैलाने में भूमिका निभाई है।
सऊदी समाचार पत्र अलवतन ने लिखा है कि मिस्र की ओर से इस घोषणा के कुछ दिनों बाद कि चिकन उत्पादन में वह आत्मनिर्भर हो गया है यहां तक कि वह निर्यात करने की स्थिति में भी है और अब वह अमरीका और फ्रांस से चिकन का आयात नहीं करेगा, अचानक ही बर्ड फ्लू फैल गया और मिस्र में चिकन उद्योग बैठ गया। इसी प्रकार से चीन में भी हुआ। सन 2003 में चीन ने घोषणा की कि उसके पास दुनिया में सब से अधिक विदेशी मुद्रा का भंडार है उसकी इस घोषणा के बाद चीन में अचानक सार्स फैल गया और चीन का विदेशी मुद्रा भंडार, विदेशों से दवाएं खरीद खरीद कम हो गया।
फरवरी में आरंभ में सीरिया के " अस्सौरा" समाचार पत्र ने भी अपनी एक रिपोर्ट में कोरोना वायरस को चीन के खिलाफ अमरीका के युद्ध का एक हिस्सा बताया था और लिखा था कि अमरीका ने चीन की अर्थ व्यवस्था को नुक़सान पहुचांने के लिए यह वायरस चीन में फैलाया है।
इस समाचार पत्र ने लिखा था कि एबोला, ज़ीका, सार्स, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू जैसे वायरस से लेकर एंथ्रेक्स, मैड काउ और कोरोना तक सारी बीमारियों की जड़, अमरीका है जिसने अन्य देशों पर दबाव डालने और प्रयोग के लिए इस प्रकार के वायरस बनाए हैं।
मिस्र की वेबसाइट वेटोगेट ने बताया है कि वूहान को ही क्यों कोरोना वायरस फैलाने के लिए चुना गया? इस वेब साइट ने लिखा है कि दुनिया में फैलने वाले अब तक के सभी वायरस के पीछे अमरीका है और कोराना वूहान से इस लिए फैलाया गया क्योंकि यह चीन का आठंवा सब से बड़ा उद्योगिक शहर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आठवें नंबर पर होने के कारण चीन के बड़े बड़े शहरों की तरह इस शहर में स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया जाता इस लिए यह नगर कोरोना फैलाने के लिए उचित समझा गया।